Header Ads

Sawan ka Somwar, अबकी सावन के कितने सोमवार

हिंदू धर्म के अनुसार, सावन या श्रावण को शिव आराधना या शिव पूजन का महीना माना जाता है और साल का सबसे पवित्र महिना माना जाता है, तथा प्रत्येक सोमवार को शिव जी की विशेष उपासना का दिन माना गया है। इस प्रकार सावन या श्रावण माह के सोमवार की विशेष महत्ता है।

इस बार सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी । 31 अगस्त को सावन का समापन होगा। इस बार शिव भक्तों को कुल 59 दिन भगवान शिव जी की पूजा और उपासना के लिए मिलेंगे।

इस बार का संयोग बहुत शुभ है जानिए कैसे? चंद्र मास के आधार पर साल 354 दिनों का होता है जबकि सौर मास 365 दिन का होता है। ऐसे में दोनों में कुल 11 दिनों का अंतर आता है और हर 3 साल बाद यह अंत 33 दिनों का हो जाता है। जिसे अधिक मास के नाम से जाना जाता है। इसी वजह से इस वर्ष 2023 में सावन 2 महीने का रहेगा।

भगवान शिव का महीना श्रावण करीब 19 साल बाद 2023 में दो महीने के लिए मनाया जाएगा और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है मलमास। श्रावण या सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा।

विवरण 

सावन 2023:

सावन प्रारम्भ: 4 जुलाई

सावन शिवरात्रि: 15 जुलाई

अधिक मास (सावन): 18 जुलाई - 16 अगस्त

सावन समाप्त: 31 अगस्त

सावन के सोमवार व्रत 2023

सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023

सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023

सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023 (अधिक)

सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023 (अधिक)

सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त 2023 (अधिक)

सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त 2023 (अधिक)

सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023

सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.