Header Ads

Diwali 2023 Luxmi Pujan ka Muhurat

दिवाली 2023 मुहूर्त (Diwali 2023 Muhurat)




मित्रो आप सब को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये। 

दीपावली, जिसे दीवाली भी कहते हैं,भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध हिन्दू त्योहार है। यह आमतौर पर अक्टूबर या नवम्बर में मनाया जाता है, जो भारतीय पंचांग के आधार पर होता है। यह त्योहार प्रकाश की जीत और अँधेरे के खिलाफ अच्छाई की विजय को सूचित करता है। दिवाली के दौरान, लोग तेल की दीपकों को जलाते हैं, जिन्हें दिया कहा जाता है, और अपने घरों को रंगीन रंगोली डिज़ाइन से सजाते हैं। यह त्योहार माता लक्ष्मी की पूजा के साथ जुड़ा होता है, जो धन और समृद्धि की देवी है। परिवार मिलकर आपस में एक दूसरे को उपहार भेंट करते हैं,दीपावली, अपने भोजन के लिए विशेष रूप से जाना जाता है. आपस में लोग, उत्सवी भोजन साझा करते हैं, मिठाई और नमकीनों का आनंद लेते हैं


 

पटाखे दीवाली, का अभिन्न अंग है, जो प्रकाश की जीत को प्रतिष्ठित करते हैं। लोग अपने घरों की सफाई और नवीनीकरण करते हैं, माता लक्ष्मी का स्वागत करने का एक तरीका मानते हैं और अपने जीवन में समृद्धि को आमंत्रित करने का तरीका मानते हैं। दीवाली खुशी, एकता और नवाचार का समय होता है, और यह विभिन्न भारतीय ही नही बल्कि विश्व समुदायों के लोगों के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखता है।

मित्रो, 

दीपावली की पूजा कब करे, दिवाली का शुभ मुहूर्त क्या है ? सभी यह जानना चाहते है 

हिंदू पञ्चांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 12 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी और अगले दिन 13 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी. दिवाली के दिन खास कर गृहस्थ लोगो द्वारा माता लक्ष्मी जी की पूजा प्रदोषकाल में की जाती है ऐसे में 12 नवंबर को महालक्ष्मी की पूजा का समय प्राप्त हो रहा है.


मां लक्ष्मी जी की पूजा का समय -

 शाम 05.39 - रात 07.35 (12 नवंबर 2023), अवधि - 01 घंटा 56 मिनट

प्रदोष काल - शाम 05:29 - रात 08:08

वृषभ काल - शाम 05:39 - रात 07:35

दिवाली 2023 निशिता काल मुहूर्त (Diwali 2023 Night Puja muhurat)

ज्योतिष के अनुसार दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा मध्यरात्रि यानी निशिता काल मुहूर्त में भी की जाती है. धन की देवी की आराधना के लिए यह मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. कहा जाता है इस समय, देवी लक्ष्मी घर-घर में विचरण करती है और इस समय, मां लक्ष्मी की पूजा से सहस्त्ररुप सर्व व्यापी लक्ष्मीजी सिद्धि होती हैं.


लक्ष्मी पूजा - 12 नवंबर 2023, रात 11:39- 13 नवंबर 2023, प्रात: 12:32 (अवधि - 53 मिनट्स)

सिंह लग्न - प्रात: 12:10 - प्रात: 02:27 (13 नवंबर 2023)

दीवाली लक्ष्मी पूजा के लिये शुभ चौघड़िया मुहूर्त (Diwali 2023 Chaughadiya Muhurat)


अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - दोपहर 02:44 - दोपह 02:47 पी एम (12 नवंबर 2023)

सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - शाम 05:29 - रात 10:26 पी एम (12 नवंबर 2023)

रात्रि मुहूर्त (लाभ) - प्रात: 01:44 - प्रात: 03:24 (13 नवंबर 2023)

उषाकाल मुहूर्त (शुभ) - प्रात: 05:06 - 06:45 (13 नवंबर 2023)

दिवाली पर प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का महत्व (Diwali Lakshmi puja in Night significance)

लक्ष्मी पूजा के लिए सामान्य रूप से उचित समय प्रदोष काल के दौरान ही माना जाता है, जब स्थिर लग्न प्रचलित होती है. माना ऐसा जाता है, कि स्थिर लग्न के दौरान लक्ष्मी पूजा की जाएगी तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है, लक्ष्मी जी घर में रुक जाती है,इसीलिए लक्ष्मी पूजा के लिए यह समय सबसे उपयुक्त माना जाता है. वृषभ लग्न को स्थिर माना जाता है और दीवाली के त्यौहार के दौरान यह अधिकतर प्रदोष काल में होता है.

जो व्यक्ति प्रशान्त जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है  वह भी उनका स्मरण रात 10.50 मिनट के बाद कर उनसे अपनी इच्छा बता सकते केवल मन ही मन में। 

एक बार पुनः आप और आप के परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये और आशीर्वाद।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.